उगली सड़क पर मिला पति-पत्नी का शव, मचा हड़कम्प

in #news2 months ago

IMG_20240712_181701-648x642.jpg
उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडिया छपारा से बनाकर मार्ग पर खून से लटपट पति पत्नी का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

उगदीवाड़ा गांव में रहने वाले पति-पत्नी का शव शुक्रवार की सुबह पांडियाछपारा से बनाथर मार्ग पर एक सौ मीटर दूर खून से लतपथ मिला। गांव के लोगों से सूचना मिलने के बाद उगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दंपति की हत्या का अंदेशा होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शाम को निकले थे पति-पत्नी – उगदीवाड़ा गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र प्यारेलाल धुर्वे (37) अपनी पत्नी लीलाबाई (30) के साथ गुरूवार की शाम घर से निकला था।इसके बाद शुक्रवार की सुबह दोनों के शव पांडिया छपारा से बनाथर मार्ग पर मिले।उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया है कि दोनों की हत्या कुल्हाड़ी या नुकीले-धारदार हथियार से वार कर की गई है।इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दूसरी पत्नी थी मृतका – गांव के लोगों के अनुसार मृतका लीलाबाई लक्ष्मण धुर्वे की दूसरी पत्नी थी। लक्ष्मण धुर्वे के पहली पत्नी से छह बच्चे हैं।थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया है कि हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका पता लगाया जा रहा है।सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।