बारिश : पुलिया बही, आवागमन बाधित

in #news2 months ago

IMG-20240712-WA0352-1210x642.jpg
भंडारपुर से चांवड़ी मार्ग के बीच बना पुल जनप्रतिनिधियों को कैसे दिखाई नही दे रहा है। इस मार्ग से किसान भाई अपने खेतों में एवं चांवड़ी सोसायटी खाद्द के लिये जाते हैं।

यहां तक की शिक्षा अध्यन करने भंडारपुर से चांवड़ी नव निहाल बालक एवं बालिकाएं भी इसी पुल को पार करते हुए अपनी जान हथेली मे रखकर जाते हैं।जरा सी चूक से कब अनहोनी घटना हो जाये यह कहा नही जा सकता।बर्षों से इस पुल के निर्माण कार्य को लेकर मांग की जा रही है परंतु येसा लगा रहा है कि शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि गण किसी अनहोनी घटना होने की राह देख रहे हैं येसा प्रतीत हो रहा है।

पूर्व में भी किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव डॉ राजकुमार सनोडिया के द्वारा पुल को लेकर ग्राम भंडारपुर में बैठक के माध्यम से आवाज उठाई थी तब प्रशासनिक तौर पर पुल का जीर्णोद्धार किया गया था तब जाकरआवागमन की सुचारु व्यवस्था हुई थी।इसके उपरांत किसी ने मुख्य रुप से पुल निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से नही उठाई अन्यथा पुल बहुत पहले बन गया होता।यह मुख्य मार्ग सिवनी छिन्दवाड़ा के साथ साथ नागपुर मुख्य मार्ग को भी जोड़ता है।

हाल ही में किसान भाईयों नें नवागत जिला कलेक्टर महोदया जी से निवेदन किया है कि एक बार इस खरनाक पुल को देखने जरुर आये एवं इस विषम समस्या का समाधान करने की पहल करें।