42 वर्षीय पिता के जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी तबियत, मौत

in #news14 days ago

IMG_20240902_173314-1210x642.jpg
थाना उगली क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, करने से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की शाम लगभग 4.30 बजे मौत हो गई।बेटे ने पिता को अस्पताल पहुंचाने की लगाई गुहार, डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाया जिला सिवनी के थाना उगली के अंतर्गत बनाथर गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 02-09-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल उगली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सैनिक विजेंद्र दुबे पायलेट शंकर देशमुख ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 42 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

पीड़ित के बेटे ने डायल 100 को कॉल कर पिता को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगी थी। डायल 112/100 जवानों द्वारा पीड़ित व्यक्ति को परिजन के साथ उपचार के लिए शासकीय अस्पताल केवलारी पहुँचाया गया। यहाँ से सिवनी रेफर किया गया था। जहां जिला अस्पताल सिवनी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
img-20240902-wa05083989569262670542564-1024x576.jpg

img-20240902-wa05332479242354520314572.jpg