सिवनी में हुआ महामस्तकाभिषेक महोत्सव

in #news6 days ago

IMG-20240913-WA0424-1210x642.jpg
दशलक्षण महापर्व के अन्तर्गत आने वाले त्योहार धूप दशमी व उत्तम संयम धर्म के पावन अवसर पर गगनचुंबी शिखरो से युक्त जिनालय व इतिहासिक रजत जिनेन्द्र अश्व रथ जैसी अनमोल विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध मध्य प्रदेश की धर्म नगरी सिवनी के अतिशयक्षेत्र श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर जी मे शुक्रवार को विराजमान भगवान बाहुबली जी की 11 फीट उतुंग प्रतिमा भव्य वार्षिक पंचामृत महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन कुन्थुगिरि महाराष्ट्र से दशलक्षण महापर्व के अवसर पर वाचना करने पधारे आगंतुक विद्वान पण्डित श्री निशांत जी शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया जिसमे आपार जनसमुदाय एकत्रित हुआ।

नोट:- ये महोत्सव कर्नाटक प्रदेश मे स्थित जैन धर्म के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री श्रवणबेलगोला मे विराजमान गोमटेश्वर भगवान बाहुबली जी की 57 फीट उतुंग विश्व प्रसिद्ध प्राचीन प्रतिमा जी के प्रत्येक 12 साल के लम्बे समय अन्तराल मे होने वाले भव्य अन्तरराष्ट्रीय महामस्तकाभिषेक की पावन स्मृतियों को अपने मध्य चिर स्थाई बनाए रखने हेतु सिवनी के श्रावकगण वर्ष दो बार(1) प्रत्येक 11 फरवरी को प्रतिमा जी के स्थापना दिवस के अवसर पर( 2) दशलक्षण महापर्व के अन्तर्गत आने वाले त्योहार धूप दशमी महापर्व के पावन अवसर पर प्रति वर्ष आयोजित करते है।
img-20240913-wa03763304862499086675185-1024x768.jpg

img_20240913_1440551941540506794221358-1121x1536.jpg