अज्ञात कर की टक्कर से कुरई के गणेश पांडे घायल

in #news8 months ago

IMG-20240124-WA0786-950x642.jpg
खवासा से कुरई बाइक से लौट रहे कुरई निवासी गणेश प्रसाद पांडे को रॉन्ग साइड से जा रहे एक अज्ञात सफेद रंग की कार चालक ने बुधवार की शाम लगभग 6:45 बजे जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके चलते सिर व पैर में चोट आई है। घायल को खवासा से सिवनी लौट रहे आनंद पंजवानी, राहुल पांडे, पंकज तिवारी व दिलीप जांघेल ने उनकी मदद करते हुए उपचार के लिए कुरई अस्पताल लेकर पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश प्रसाद पांडे पिता नतथन प्रसाद पांडे (65) निवासी बाजार चौक कुरई बुधवार को खवासा में भरने वाली बाजार गए हुए थे। वह अपनी बाइक से शाम लगभग 6:45 बजे घर लौट रहे थे तभी कुरई से विपरीत दिशा से रॉन्ग साइड से जा रहे सफेद रंग की एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। जिससे गणेश प्रसाद के सिर व पैर में चोट आई है। कुरई अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर परिजनों उनके बेहतर उपचार के लिए सिवनी लेकर पहुंचे।
img_20240124_1937072393972782539332266.jpg

Sort:  

दुःखद घटना