पिकनिक मनाने भीमघाट कुरई गए 20 वर्षीय डूंडासिवनी निवासी युवक की मौत

in #news8 months ago

IMG_20240114_112119.jpg
नगर के कबीरवार्ड डूंडासिवनी निवासी 20 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक लुघरवाड़ा स्थित एक कर एजेंसी में काम करता था। शनिवार को वह अपने लगभग 11 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय सरकार पिता स्वर्गीय डॉक्टर निरंजन सरकार (20) निवासी आस्था किराना के पास, राय कॉलोनी डूंडासिवनी कबीरवार्ड शनिवार को सुबह लगभग 11 अपने लगभग 11 मित्रों के साथ विकासखंड कुरई क्षेत्र स्थित खवासा के पास बादलपार टूरिया भीमघाट पिकनिक स्पॉट में घूमने गए हुए थे। जहां नहाने के दौरान अभय गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
img-20240114-wa03163796792771470512705.jpg
शनिवार की शाम लगभग 5 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई वहीं सूचना मिलते ही मौके स्थल पर पुलिस बल व गोताखोर की टीम भी पहुंच गई। रविवार की सुबह 8 बजे अभय का शव मिला। अभय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं।

Sort:  

दुःखद