हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे विधायक आशीष सिंह आशु

in #news2 years ago

FB_IMG_1660389298326.jpgबिलग्राम 13 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा इस बार स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जहां जिला प्रशासन के साथ भाजपा पदाधिकारी जुटे हुए हैं तो वहीं अभियान को सफल बनाने में बिलग्राम मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशु भी दिनरात एक किये हुए हैं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बिलग्राम मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशु जहां तमाम आयोजन कर रहे हैं तो वहीं वह नगर के गणमान्य नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील भी कर रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विधायक ने रैली निकल कर गणमान्य नागरिकों को तिरंगा वितरित किये। श्री विधायक ने नगर के गणमान्य नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील भी की। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह मुन्ना कौशलेंद्र सिंह गुड्डा शिवम कटियार , नीरज सिंह भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Sort:  

Good