Up सरकार के सिर का दर्द बना गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो

in #newslast year

गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो साढ़े 4 साल से UP पुलिस की कस्टडी से फरार है। भारत में है या विदेश में, किसी को कुछ नहीं पता। पुलिस, STF सब फेल हैं। 5 लाख का इनाम घोषित है। जब मन किया, तब इंस्टाग्राम/फेसबुक पर कुछ भी लिख देता है।

कल रात लखनऊ पुलिस की चार्जशीट से पता चलता है कि बद्दो नेपाल में था। वहीं पर गैंगस्टर संजीव जीवा के कत्ल की सुपारी 50 लाख रुपए में शूटरों को दी। संजीव जीवा का कत्ल 7 जून 2023 को लखनऊ कोर्ट में हुआ।

संजीव जीवा के मर्डर को भी 3 महीने हो गए। बद्दो अब तक हाथ नहीं आया है। UP पुलिस का अब बड़ा टारगेट बदन सिंह बद्दो ही है।
IMG-20230903-WA0007.jpg