*मंडल के कई कर्मचारी-अफसर भी एंटी करप्शन टीम के रडार पर*

in #newslast year

सहारनपुर

पांच शिकायतों पर हो चुकी है सफल कार्रवाई, बाकी की जांच पड़ताल चल रही

फरवरी माह में तहसील सदर का लेखपाल नेत्रपाल भी 5 हजार की रिश्वत के साथ टीम ने गिरफ्तार किया था

सहारनपुर एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मंडल के कई अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी रडार पर हैं। अभी तक टीम के पास 75 से अधिक मामलों की शिकायत मिल चुकी है। इनमें से पांच शिकायतों का सफल निस्तारण हो गया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर मंडल में लोक सेवकों के रिश्वत लेने की शिकायत लगातार मिल रही है। अब तक कार्यालय पर 75 शिकायत मिली है। इनमें से कुछ शिकायतों का तो तुरंत ही निस्तारण कर दिया गया था। जबकि, पांच शिकायतों में अब तक कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें तीन सहारनपुर में और दो सफल कार्रवाई शामली में हुई थी। कुछ मामलों में अभी टीम स्तर पर शिकायत की सत्यता की जांच की जा रही है। हाल, ही में देहात कोतवाली में तैनात एक दरोगा को भी ट्रैप किया गया था। लेकिन, जिस समय पकड़ा गया तो उस समय दरोगा ने पैसे नहीं लिए थे। जिस कारण उसे छोड़ दिया गया था। भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर मंडल के इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि कुछ मामलों की जांच की जा रही है। जांच में शिकायत सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Screenshot_2023-08-13-10-20-40-81.jpg