सडक़ किनारे मिले शव की नहीं हुई पहचान, हत्या की आशंका में चल रही जांच

in #news2 years ago (edited)

सडक़ किनारे मिले शव की नहीं हुई पहचान, हत्या की आशंका में चल रही जांचIMG-20220624-WA0093.jpg
जोधपुर। शहर के शताब्दी सर्किल के समीप गुरूवार की सुबह मिले युवक के शव की शिनाख्त आज दूसरे दिन भी नहीं हो पाई। शव एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। शरीर चोटों के निशान पाए जाने पर पुलिस ने इसमें हत्या की आशंका भी जताई है। प्रदेश भर के जिलों में मृतक की फोटो को थानों में भिजवाया गया है ताकि उसकी पहचान की जा सकें।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के अभाव में कार्रवाई आगे बढ़ाना मुशि£ हो रहा है। पहचान के बाद ही मामले में कहानी आगे बढ़ पाएगी। हत्या की आशंका होने पर उसका खुलासा भी हो पाएगा। बता दें कि 25- 30 साल के बीच लग रहे इस युवक के पास में एक बैग में दो जोड़ी कपड़ों के अलावा कुछ नही मिला था।

Sort:  

लाइक करो एंड कॉमेंट करो साब