RTI: 13 घंटे की सुनवाई में सूचना न देने वाले 48 अधिकारियों पर 12 लाख का जुर्माना, 385 मामले निस्तारित

in #news2 years ago

राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने मंडल के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कमिश्नरी में जन सुनवाई की। दूसरे दिन पांच घंटे में कुल 130 मामलों का निस्तारण किया गया। पहले दिन आठ घंटे में कुल 255 मामले निपटाए गए थे। ऐसे में दोनों दिनों में मंडल में कुल 13 घंटे की जनसुनवाई में 385 मामले निस्तारित किए गए हैं।

जन सूचना अधिकार के नियमों की अनदेखी करने पर अलीगढ़-आगरा मंडल के 48 अधिकारियों पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। राज्य सूचना आयुक्त गुरुवार को मंडल के दो दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ में आए थे।कमिश्नरी में उन्होंने जनसुनवाई की।Web capture_31-7-2022_16941_www.jagran.com.jpeg

Sort:  

Good job