अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस के 3 विधायकों को किया नजर बन्द कार्यकर्ता सड़को पर

in #news2 years ago

अशोक सिंह, रामनिवास रावत और सतीश सिंह सिकरवार सहित कई विधायकों को गिरफ्तार कर नजरबन्द किया
आज मध्य रात्रि पुलिस ने मुरैना में कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं अशोक सिंह, रामनिवास रावत और सतीश सिंह सिकरवार सहित कई विधायकों को गिरफ्तार कर सिविल लाइन में नजरबन्द कर दिया। आज शुक्रवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव से पहले मुरैना में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। कांग्रेस ने पुलिस पर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को उठाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस का घेराव करते हुए नारेबाजी की। देर रात कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, विधायक राकेश मावई, अजब सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह तोमर, सतीश सिकरवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह समेत एक सैकड़ा कांग्रेस नेता एसपी ऑफिस पहुंच कर धरने पर बैठ गए थे।IMG_20220729_131612.jpg