तरकुलहा में बिछड़े हुए बच्चे को पीआरवी पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

in #news2 years ago

Gorakhpur, चौरीचौरा।
चौरीचौरा की पीआरवी 0332 टीम ने एक लावारिश बच्चे को उसके परिजनो से मिलवा दिया। परिजनो ने पुलिस टीम को धन्यबाद किया।
सोमवार को फील्ड इवेंट 7138 पर थाना चौरीचौरा तरकुलहा मेला के पास पीआरवी अपने निर्धारित पॉइंट पर खड़ी थी। कुछ राहगीर एक बच्चे को पीआरवी के पास लेकर पहुंचे। बताया कि लावारिस बच्चा मिला है। बच्चा रो रहा था। पीआरवी पुलिस ने बच्चे से नाम पते के सम्बन्ध में जानकारी ली तो बच्चे ने कोई सही जानकारी नहीं मिली। पीआरवी ने फील्ड इवेंट को बनवाकर पीआरवी वाहन से मेले में अनाउंस कराया। बच्चे के परिजनों को खोजना शुरू किया। पीआरवी कर्मियों को काफी खोजबीन करने के बाद बच्चे के परिजनों से संपर्क हुआ। पुलिस ने बच्चे को सकुशल सुपुर्द किया गया I बच्चा मेले में भीड़ अधिक होने के कारण परिजनों से बिछड़ गया था। श्रद्धालु बिहार के गोपालगंज जिला के रहने वाले थे।