परशुराम सेवा दल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक पं मदनमोहन मालवीय

in #newslast year

अ. भा. परशुराम सेवा दल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक पं मदनमोहन मालवीय
IMG-20230416-WA0224.jpg
पब्लिक स्कूल पाइपलाइन रोड़ मुरादनगर ग़ाज़ियाबाद उ.प्र. में हुई।जिसकी अध्यक्षता अ. भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने की। बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर्व इस वर्ष देश में धूमधाम से मनाने पर विचार विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने बताया भगवान परशुराम जी का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को पुनर्वसु नामक नक्षत्र में हुआ था। पंचांग के हिसाब से इस वर्ष अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को प्रातः 7 बजकर 49 मिनट से प्रारम्भ होकर 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। भगवान परशुरामजी अजर-अमर हैं। अक्षय तृतीया के दिन दानपुण्य करने से घर में खुशहाली आती है व धन धनाड्य की वृद्धि होती है। इस दिन मकान-जमीन, सोना चाँदी की खरीदारी खूब फलदायी होती है। अक्षय तृतीया के दिन बिना पंचांग देखे शादी विवाह आदि खूब फलदायी होंगे। पं विनोद मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष देश में भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव 22 अप्रैल से 22 मई 2023 तक यज्ञों, शोभायात्राओं व सम्मेलनों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें विद्वानजनों द्वारा प्राणिमात्र के कल्याण ,राष्ट्र की उन्नति तथा विश्व शान्ति एवं परिवार की खुशहालीआदि की कामना की जाएगी। बैठक में ब्राह्मणों ने मांग की भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर जिन जिन प्रांतों में अवकाश घोषित नहीं है वहाँ सार्वजनिक अवकाश घोषित हो। मुजफ्फरनगर से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में परशुराम जन्मोत्सव पर पहले जो सार्वजनिक अवकाश होता था वो अवकाश अब रदद् कर दिया गया है। जिससे ब्राह्मण वर्ग में रोष है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने कहा कि जिन प्रान्तों में परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित नहीं किया गया है उन प्रान्तों की ब्राह्मण सभा के लोग मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अवकाश की माँग करेंगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सजंय शर्मा अलीगढ़ के नेतृत्व में एक पाँच सदस्यी समिति का गठन किया जो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पं बृजेश पाठक जी से लखनऊ जाकर मिलेंगे और ब्राह्मणों की नाराजगी से अवगत करायेंगे भगवान परशुराम जयंती पर उत्तर प्रदेश में जो सार्वजनिक अवकाश समाप्त कर दिया गया उसे पुनः बहाल करने की मांग करेंगे। बैठक में रामेन्द्र शर्मा शामली, राजकुमार शर्मा दिल्ली, प्रवीण शर्मा दिल्ली, रघुनाथ मिश्र कानपुर, रमाशंकर पाण्डेय इलाहाबाद, रामकुमार शर्मा फरीदाबाद हरियाणा, हरनाथ शुक्ल इंदौर मध्यप्रदेश, अरविन्द झा पटना बिहार, जयभगवान शर्मा जयपुर राजस्थान, प्रमोद कौशिक, विजय गोड़ एडवोकेट , यतिदेव शर्मा, विद्यासागर शर्मा, महेन्द्र कुमार ऐडवोकेट मुरादनगर, संदीप शर्मा मेरठ, ओमकार दत्त शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा ग़ाज़ियाबाद, रामेश्वर शर्मा मुरादाबाद आदि लोगों ने भी अपने विचार रखे। 23 अप्रैल 2023 को मुरादनगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर महायज्ञ किया जाएगा जिसमें प्राणिमात्र के कल्याण, राष्ट्र की उन्नति तथा विश्व शान्ति एवं प्राणियों में सदभावना आदि की कामना की जाएगी।