पुलिस ने अवैध असलाह की फैक्ट्री का किया फंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

in #news2 years ago

IMG-20220813-WA0023.jpgऔरैया। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन एवं सीओ महेन्द्र प्रताप के निकट प्रिवेक्षण में ऐरवा कटरा पुलिस ने थानाक्षेत्र में संचालित एक अबैध असलाह बनाने बाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अबैध असलाह बनाने में प्रयुक्त होने बाले उपकरणों सहित दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार रात्रि 11.30 बजे थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव के बाहर स्थित आम के बाग से असलाह बनाने के उपकरणों सहित ऐरवा पछेला निबासी तथा थानाक्षेत्र के गाँव सबलपुर निवासी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने तीन देशी तमंचे 315 बोर तथा एक 12 बोर देशी बंदूक व एक अर्ध निर्मित 315 बोर तमंचा व असलहा बनाने वाले उपकरण व कारतूस बरामद किये। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के आपराधिक प्रवत्ति के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार किये दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया।