अलीगढ़ जश्च के दौरान हुई फायरिंग में दादी, नातिन को लगी गोली, नातिन की हुई मौत

in #news2 years ago

हाथरस जिले के गांव किंदौली में रात्रि में जश्न मानाने के दौरान चली गोली में 7 माह की बच्ची अनाया पुत्री सलमान की मौत हो गई। बच्ची की दादी भूरी पत्नी पप्पू खान गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अलीगढ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि सलमान के ताऊ के बेटे अजरुद्दीन की शादी थी। बारात के लौटने के बाद दुल्हन के घर आने पर जश्न मनाया जा रहा था तभी गोलियां चली जो दादी और नातिन के लगी। जिसमे बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिजनों ने 3 लोगों के खिलाफ तहरीर दी हैं। जिसमे रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।अलीगढ़ जश्च के दौरान हुई फायरिंग में दादी, नातिन को लगी गोली, नातिन की हुई मौतIMG-20221015-WA0000.jpgIMG-20221015-WA0000.jpg