मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने शिक्षक नेता मेवाड़ा को किया सम्मानित

in #newslast year

बाली,पाली
महेंद्र मेवाड़ा
IMG-20230508-WA0262.jpg

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् के प्रदेश प्रवक्ता एवं उद्घोषक प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा के आज सीबीईओ कार्यालय रानी में मंत्रालय कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में पहुंचने पर मंत्रालयिक संघ रानी के अध्यक्ष भंवरलाल भाटी के नेतृत्व में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मेवाडा का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। शिक्षक व कर्मचारी नेता मेवाडा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन में शक्ति निहित हैं। सभी शिक्षकों व मंत्रालयिक कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए जिसके लिये संघर्ष करने की आवश्यकता हैं। सरकार को मंत्रालयिक कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए उनकी जायज मांगों को स्वीकार करना चाहिए। मंत्रालय कर्मचारी संघ रानी ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षक व कर्मचारी नेता मेवाड़ा कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर मंत्रालयिक संघ के अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे। इस अवसर पर मुकनाराम बावल आरपी, सुरेंद्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी, धनराज बावल राजीव चौधरी ताज मोहम्मद पठान वरिष्ठ सहायक खीमा राम परिहार कनिष्ठ सहायक एवं भंवरलाल भाटी, सुरेंद्र, सुरेश कंप्यूटर सहायक कुमार टेलर एवं अनेकों अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
IMG-20230508-WA0260.jpg