सेवा के माध्यम से समाज परिवर्तन के लिए कटिबद्ध है सेवा भारती -स्वरुपदान

in #newslast year

देसूरी,पाली

महेंद्र मेवाड़ा
IMG-20230528-WA0203.jpg

नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय कर सेवा के माध्यम से समाज परिवर्तन के लिए सेवा भारती कटिबद्ध है,हम सेवा भारती से जुड़कर राष्टोत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उक्त उद्गार सेवा भारती जोधपुर प्रान्त के संगठन मंत्री स्वरुपदान ने स्थानीय स्वामी दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर में आयोजित सेवा भारती एक परिचय विषयक संगोष्ठी में व्यक्त किए।
स्वरुप दान ने कहा कि सेवा भारती शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, समरसता के सेवा प्रकल्पों का संचालन कर अहर्निश समाजोत्थान में जुटी हुई है।सेवा भारती के सेवा प्रकल्प समाज परिवर्तन के संवाहक भी बने हैं।हम सेवा भारती को जाने, इससे जुड़े तथा सेवा प्रकल्प के संचालन में तन मन धन से सहयोग करें। संगोष्ठी में सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष नंदलाल भाटी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को बड़ा महत्व दिया है,हमे सेवा भाव का जागरण करना है। सेवा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए सेवा भारती से जुड़ने का आह्वान किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती आशा महेश हिंगड़ ट्रस्ट घाणेराव के प्रबंधक बंशीलाल कुमावत ने सेवा भारती के कार्यों को अनुकरणीय अभिनंदनीय बताते हुए ट्रस्ट की ओर से सहयोग का विश्वास दिलाया।
भारत माता पूजन से प्रारंभ हुई इस संगोष्ठी में सर्वप्रथम सेवा भारती के जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पुरी गोस्वामी ने अतिथियों का परिचय करवाया तथा सेवा भारती देसूरी के कार्यकताओं ने स्वागत किया।प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली ने संगोष्ठी की प्रस्तावना रखी। जिला सह मंत्री दिनेश लूणिया ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन सेवा भारती जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पुरी गोस्वामी ने किया।इस संगोष्ठी में चुन्नीलाल, घीसूलाल, जगदीश प्रजापत, महेंद्र सिंह , मोती लाल माली, मुकेश पुरी ,फुआराम चौधरी, फता राम प्रजापत, भोमसिंह राठौड़, पुरुषोत्तम दास, मदनलाल देहिया , शंकर मालवीय, अरविंद सिसोदिया , रमेश लुहार, ललित वैष्णव, चंद्रशेखर पुरी समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती समाज की उपेक्षित वंचित पीड़ित बस्तियों में शिक्षा, संस्कार, स्वालंबन, सामाजिक व समरसता के सेवा कार्य करती है।
IMG-20230528-WA0199.jpg