शादी के 10 महीने बाद पता चला-पति है महिला:संबंध बनाते वक्त आंखों पर पट्टी बांध देती थी

in #news2 years ago

इंडोनेशिया में एक महिला ने खुद को पुरुष बता दूसरी महिला से शादी कर ली। शादी के 10 महीने बाद तक वह अपनी पत्नी को धोखा देती रही। इस दौरान उसने अपनी पत्नी से 15 लाख रुपए भी ठग लिए। लेकिन आखिरकार शादी के 10 महीने बाद धोखेबाज ‘महिला पति’ का राज खुल गया। ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित पत्नी ने खुद को पुरुष बताने वाली महिला पर मुकदमा दर्द कराया है।

सेक्स के दौरान आंख पर पट्टी बांध देती थी

खुद को परुष बता कर शादी करने वाली महिला काफी शातिर भी थी। शादी के बाद लंबे समय तक वो किसी न किसी बहाने सेक्स से इनकार करती रही। बाद में सेक्स के दौरान उसने अपनी पत्नी की आंखों पर पट्टी बांधना शुरू कर दिया। ताकि उसे कुछ पता न चले।

डेटिंग एप से हुआ था परिचय

लगभग एक साल पहले इंडोनेशिया की रहने वाली एरयानी ने डेटिंग एप की मदद से पार्टनर ढूंढा था। वास्तव में एक महिला ने खुद को पुरुष बता कर उसे धोखा दिया था। महिला की शक्ल-सूरत और चाल-ढाल भी पुरुषों जैसी थी। ऐसे में एरयानी को लगा कि वो वाकई पुरुष ही है। साथ ही पार्टनर ने खुद को सफल बिजनेसमैन भी बताया था। जिसके बाद एरयानी ने उससे शादी कर ली।

महिला के मां-बाप को हुआ था शक

शादी के कुछ दिन बाद ही पीड़ित महिला के मां-बाप को उसके कथित पति पर शक होने लगा था। जिसे देखते हुए ‘पति’ महिला को लेकर दूसरे शहर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गई। इसी बीच वो सारा खर्चा पत्नी से ही लेती रही। उसने 10 महीने की शादी के दौरान 15 लाख से भी ज्यादा रुपए महिला से ठग लिए।_1655839241.webp