विवाहिता की मौत के बाद रात में ही जला दिया शव

in #news2 years ago

सतरिख थाना क्षेत्र के काजीपुरवा गांव में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत के बाद उसका शव रात में ही जला दिया गया।

परिवारीजन पहुंचे तो राख का ढेर देखकर कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस

दर्ज किया गया है।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम चक मजरे मोहम्मदपुर बाहु निवासी रामप्रकाश के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री रेखा (28) का विवाह काजीपुरवा गांव निवासी विवेक कुमार से मार्च 2015 में किया था। आरोप लगाया कि दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग ससुराली लगातार कर रहे थे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

सोमवार को बेटी ने फोन करके हत्या की आशंका जताई थी
मगर हम लोगों ने समझा-बुझा दिया था। रात में हम लोगों को बेटी के ससुराल वालों ने सूचना दी कि रेखा की मौत हो गई है। हम लोग पहुंचे तो गांव के बाहर शव को जलाया जा चुका था। रामप्रकाश का आरोप है कि बेटी के शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया।
रोते-बिलखते परिवारीजन सतरिख थाने पहुंचे तो पुलिस सक्रिय हुई। शाम को ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। सतरिख के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पति विवेक कुमार, जेठ ज्ञानी, सास और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की है।

Sort:  

Please like my post