कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी:इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

in #news2 years ago

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मलिकापुर गांव में कर्जदार से परेशान होकर शनिवार को किसान ने फांसी लगा ला। रविवार को कानपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीजा ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
9c844324-e65f-49c0-bba2-ac95a5acb2ea_1653795163948.webpकन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलिकापुर निवासी 25 वर्षीय श्याम प्रजापति ने स्थानीय महाजनों से ब्याज पर कर्जा ले रखा था। समय पर कर्ज अदा न करने पर ब्याज की रकम बढ़ती चली गई। परिजन का आरोप है कि कर्जदार उसे परेशान करने लगे थे। आए दिन की बेज्जती से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।
जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया था। श्याम सिंह ने रविवार को दम तोड़ दिया। श्याम सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के तीन छोटी मासूम बच्चियों एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

Sort:  

जब wortheum news में लाइक करने पर ही एक दूसरे का फायदा तब हमने आपको लाइक ओर फॉलो किया है प्लीज़ आप भी हमे लाइक ओर फॉलो करें।🙏