75 वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया ध्वजारोहण

in #news2 years ago

IMG-20220815-WA0007.jpgस्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने फहराया राष्ट्र ध्वज, साथ ही परेड की सलामी भी ली। नजारा बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान का है। जहां आज आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रध्वज फ़हराकर देश की आजादी में अपने प्राणों तक की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के अलावा फरीदाबाद जिला उपायुक्त यशपाल यादव,फरीदाबाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोकचंद, बल्लभगढ़ विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और फरीदाबाद प्रशासन के तमाम आला अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर फरीदाबाद सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ हवा में तिरंगा रंग के गुब्बारे भी छोड़े और परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर परेड का अवलोकन भी किया। इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं उनके गौरव को याद किया।

Sort:  

जय हिन्द