निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में किये जा रहे कार्यों को लेकर की गई समीक्षा बैठक।

in #news2 years ago

IMG-20220830-WA0012.jpg
हाथरस-जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विद्यालयों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निपुण भारत मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत मार्च 2023 तक निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु छात्र शिक्षक अनुपात 20 या इससे कम वाले विद्यालयों को चयनित किया गया है। मार्च 2024 तक निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु शिक्षक छात्र अनुपात 21 से 30 के मध्य वाले विद्यालयों को चयनित किया गया है। मार्च 2025 तक निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु छात्र शिक्षक अनुपाल 31 से अधिक वाले विद्यालयों को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डीटीएफ/बीटीएफ की बैठक का आयोजन विकास खण्ड, न्याय पंचायत व विद्यालय स्तर पर किया जायेगा। समस्त शिक्षकों में निपुण भारत मिशन की समझ हेतु यूट्यूब सेशन का आयोजन तथा एस0आर0जी0 व एआरपी द्वारा विद्यालय स्तर पर निपुण भारत मिशन हेतु शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने बताया माह जुलाई, अगस्त में गूगल लिंक के माध्यम से 756 विद्यालयों में जनपद के 37 प्रतिशत बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है जो एनएएस सर्वे के अनुसार गत वर्ष 30 प्रतिशत थे। उन्होंने खाद्यान्न की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन से प्रा0वि0 तथा उ0प्रा0वि0 हेतु धनराशि आवंटित की गयी है, शीघ्र ही धनराशि का प्रेषण विद्यालयों के मध्यान्ह भोजन निधि खातों कें कर दिया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिक्षक डायरी एवं समय सारणी के अनुसार सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराए जाने के निर्देश दिये। शिक्षा में डिजिटल पहल के अन्तर्गत दीक्षा एवं रीडएलांग ऐप का अधिकाधिक प्रयोग कराये जाने के निर्देश दिए तथा जनपद में स्मार्ट क्लास से शिक्षण कार्य काराए जाने वाले प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिड्डे मील योजनान्तर्गत सभी खण्ड शिक्षा अधिकारीयों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के उपभोग प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डायट मेंटर द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष सपोर्टिव सुपरविजन न करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी अधिकारियों से 5-5 विद्यालय प्रतिमाह निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ सभी अधिकारियों को निपुण लक्ष्य निर्धारित किये।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्राचार्य डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।