डिंडोरी में पहली बार होगा मिस-मिसेस व प्रिंसेस 2022 कॉम्पटीशन का आयोजन

in #news2 years ago

डिंडोरी में पहली बार होगा मिस-मिसेस व प्रिंसेस 2022 कॉम्पटीशन का आयोजन
IMG-20221115-WA0055.jpg

डिंडोरी। ग्लेमर लाइन की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से डिंडोरी में पहली बार मिस-मिसेस व प्रिंसेस 2022 कॉम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 3 साल की बच्चियों से लेकर युवतियां और महिलाएं भी भाग लेंगी। कार्यक्रम में बॉलीबुड एक्टर नीरज राजपूत सहित जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम की आयोजक ग्लेमर ब्यूटी पार्लर की संचालिका ज्योति नामदेव ने बताया कि 17 नवंबर को कोणार्क गार्डन में ये आयोजन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक होगा।

विजेता को मिलेगा नकद पुरुष्कार
IMG-20221115-WA0056.jpg
मिस, मिसेस और प्रिंसेस कंपटीशन होगा। मिस कॉम्पटीशन में 16 प्लस ऐज की लड़कियां, प्रिंसेस में 3 से 10 साल की बच्चियां और मिसेस में महिलाएं अपनी प्रतिभाएं दिखाएंगी। प्रत्येक केटेगरी में 10-10 यानी 30 प्रतिभागी शामिल होंगे। मिस-मिसेस केटेगरी में पहला प्राइस 5000, द्वतीय 3000 एवं तीसरे को 1000 की राशि और प्रत्येक प्रतिभागी को शील्ड प्रदान की जाएगी।

फेमस एक्टर और मिसेस सेंट्रल इंडिया आ रहीं है डिण्डोरी
IMG-20221115-WA0054.jpg
कार्यक्रम में शामिल होने सेलेव्रेटी बॉलीवुड की फ़िल्म गंगाजल 2, आश्रम, सीरियल तारक मेहता, क्राइम पेट्रोल, सीआईडी में काम कर चुके एक्टर नीरज राजपूत, मिसेस सेंट्रल इंडिया 2022 मीनाक्षी सैलानी और मॉडल मुक्ति अहिरवार आएंगी। सेलेव्रेटी के साथ ये ही तीनों केटेगरी की जज होंगी।