बुलडोजर लेकर गैंगरेप आरोपियों के घर पहुंची पुलिस

in #news2 years ago

0 (1).webp

उत्तर प्रदेश

P. O news
सहारनपुर-अपराधियों पर पुलिस का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। गैंगरेप के अभियुक्त के घर पुलिस ने बुलडोजर के साथ दबिश दी। ढोल बजाते हुए बुलडोजर से सीढ़ियां ध्वस्त कर दीं। इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्तों ने सरेंडर नहीं दी तो मकान को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

बीते दिनों चिलकाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान के बेटों आमिर और आसिफ को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है। इसके बावजूद भी अभियुक्तों का कोई सुराग नहीं लगा।

गुरुवार को एसओ चिलकाना सत्येंद्र कुमार राय बुलडोजर और ढ़ोल लेकर गांव में पहुंचे और चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर तक पहुंच गए। इसके बाद बुलडोजर से मकान के बाहर बनी सीढ़ियों को जेसीबी से जोड़ दिया गया। एसओ ने चेतावनी दी है कि यदि आज रात तक आरोपी स्वयं थाने नहीं पहुंचे कल पूरा घर ध्वस्त कर दिया जाएगा।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि चिलकाना में गैंगरेप के अभियुक्तों के मकान पर बुलडोजर लेकर पुलिस ने दबिश दी थी। अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।