चीन के युद्धाभ्यास से दुनिया भर में टेंशन, कई उड़ानें रद्द, कइयों का बदला गया रूट

in #news2 years ago

P. O news

Tension-around-the-world-due-to-Chinas-maneuvers-many-flights-canceled-many-changed-routes-585x329.jpg

बीजिंग : अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन आगबबूला है। चीन ने गुरुवार को इस यात्रा के विरोध में युद्धाभ्यास के दौरान ताइवान की सीमा के पास मिसाइल भी दागी। यह पहला मौका है जब चीन ने ताइवान की ओर मिसाइल दागी। उधर कुछ एयरलाइन्स ने ताइपे जाने वाली अपनी फ्लाइट को कैंसल कर दिया, जबकि चीन के युद्धाभ्यास को देखते हुए कई दूसरे एयरस्पेस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस युद्धाभ्यास के चलते दुनिया भर में टेंशन हो गई है। इससे साउथ ईस्ट एशिया से नॉर्थ ईस्ट जाने वाली फ्लाइटों पर असर पड़ा है। कोरियन एयर लाइन ने कहा है कि उसने सियोल और ताइपे के बीच चलने वाली फ्लाइटों को रद्द कर दिया है। सिंगापुर एयरलाइन ने भी सिंगापुर से ताइपे जाने वाली फ्लाइटों को रद्द कर दिया। हालांकि, जापान और हॉन्गकॉन्ग की फ्लाइट ताइपे जा रही हैं, लेकिन वे इस हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं।

चीनी सेनाएं ताइवान की सीमा से सिर्फ 9 समुद्री मील की दूरी पर सैन्य अभ्यास कर रही हैं। इस युद्धाभ्यास में कई युद्धपोत, फाइटर जेट हिस्सा ले रहे हैं। इतना ही नहीं चीन ने ताइवान की ओर कई मिसाइलों को भी दागा। चीन ताइवान के चारों तरफ 6 जगहों से हवा और समुद्र में अभ्‍यास कर रहा है। चीन की दागी गईं कई मिसाइलें जापान की सीमा में भी गिरीं।