मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष बने राहुल

in #news2 years ago

IMG-20230317-WA0583.jpg
कृष्णा तिवारी संभागीय महासचिव एवं संजीव निगम संभागीय उपाध्यक्ष बनाए गए

शहडोल। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल की संभागीय की घोषणा कर दी गई है जिसमें प्रांत अध्यक्ष साथी शलभ भदोरिया दद्दा जी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष साथी मोहम्मद अली, प्रदेश महासचिव साथी सुनील त्रिपाठी भोपाल, कार्यकारी अध्यक्ष साथी अनिल त्रिपाठी रीवा, प्रदेश उपाध्यक्ष साथी दिनेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव साथी मेहंदी हसन उमरिया, संयुक्त सचिव सुश्री सुनीता शर्मा अनूपपुर, कार्यकारी सदस्य साथी नीरज सिंह रघुवंशी उमरिया के मार्गदर्शन में शहडोल संभाग के अनादी टीवी संवाददाता राहुल सिंह राणा को संभागीय अध्यक्ष शहडोल संभाग बनाया गया है। इसके पहले राहुल सिंह राणा शहडोल जिला इकाई के लगातार 5 वर्षों से अध्यक्ष थे। वही साथी बाबा पाठक उमरिया को कार्यकारी अध्यक्ष, राज एक्सप्रेस के संवाददाता साथी पुष्पेंद्र रजक को उपाध्यक्ष, विप्र एक्सप्रेस के संवाददाता साथी संजीव निगम को उपाध्यक्ष, खबर 29 के संवाददाता साथी राम सजीवन उपाध्याय को उपाध्यक्ष, दैनिक भास्कर के संवाददाता साथी भरत मिश्रा को उपाध्यक्ष, साथी रामबली यादव एशियन न्यूज़ के संवाददाता को कोषाध्यक्ष, इंडिया न्यूज़ के संवाददाता साथी कृष्णा तिवारी को महासचिव, नई दुनिया के संवाददाता साथी दिवाकर प्यासी जयसिंहनगर को सचिव, दैनिक भास्कर के संवाददाता साथी रमेश तिवारी को सचिव, नव स्वदेश के संवाददाता साथी राम स्वयंवर शर्मा को सचिव, राज एक्सप्रेस संवाददाता साथी कमलेश मिश्रा को संयुक्त सचिव, अमर उजाला के संवाददाता साथी सादिक खान को संयुक्त सचिव, दैनिक खबर के संवाददाता साथी वंश स्वरूप शर्मा को संयुक्त सचिव, साथी रमाशंकर मिश्रा दैनिक पत्रिका के संवाददाता को कार्यकारी सदस्य, साथी अब्दुल मजीद खान टाइम्स न्यूज़ के संवाददाता को कार्यकारी सदस्य, साथी कमलेश रजक पत्रिका के संवाददाता को कार्यकारी सदस्य, साथी शिवम कुशवाहा दबंग भोपाल के संवाददाता को कार्यकारी सदस्य, साथी दीपक सिंह दैनिक भास्कर के संवाददाता को कार्यकारी सदस्य, साथी अब्दुल इरशाद दैनिक खबर के संवादाता को कार्यकारी अध्यक्ष, साथी संजय तिवारी पत्रिका के संवाददाता को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा संभागी इकाई शहडोल से आशा की गई है कि पूरे जोश के साथ संभागी इकाई अपने सदस्यों के लिए ही नहीं बल्कि समूचे समझी पत्रकार साथियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी। नवनियुक्त संभागीय कार्यकारिणी को शहडोल जिला इकाई, अनूपपुर जिले का एवं उमरिया जिले के द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।
IMG-20230317-WA0584.jpg

IMG-20230317-WA0585.jpg