नदी में डूबने से युवक की मौत:बहन की चीख सुनकर दौड़े लोग, दोनों शराब के नशे में थे

in #news2 years ago

22.jpg
चित्तौड़गढ़। अपनी बड़ी बहन के साथ गम्भीरी नदी के घाट पर नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। किनारे खड़ी बहन की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची। युवक को नदी से बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें चल रही थी। लेकिन हॉस्पिटल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। युवक और उसकी बहन दोनों शराब के नशे में थे। मामला चित्तौड़गढ़ का है।

कोतवाली थाने के एएसआई गोविंदराम ने बताया कि लोगों से सूचना मिली थी कि गंभीरी नदी के घाट पर नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी सिविल डिफेंस की टीम को भी दी गई। मौके पर पहुंचने पर युवक को ढूंढ कर नदी से बाहर निकाला गया और मोर्चरी में रखवाया। युवक संतोष (20) उर्फ नाना पुत्र लक्षमण भील के साथ उसकी बड़ी बहन 30 साल की बारसी भी थी। दोनों ही शराब के नशे में घाट किनारे नहाने गए थे। शायद इसलिए युवक अपना बैलेंस नहीं रखा पाया और नदी में जा गिरा।

हॉस्पिटल ले जाते युवक ने तोड़ा दम
मौके पर मौजूद कैलाश वैष्णव ने बताया कि वे लोग सुबह गणेश मूर्तियों को नदी से बाहर निकाल रहे थे। इस दौरान चीखने की आवाज सुनी तो पता चला एक युवक डूब रहा है। उस समय उसके हाथ बाहर थे। जब युवक को बाहर निकाला। तब उसकी सांसे चल रही थी। उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।