मेरठ के SP सिटी का तबादला:
मेरठ के SP सिटी पीयूष कुमार सिंह का तबादला हो गया है। शासन ने पीयूष कुमार सिंह का तबादला सुल्तानपुर कर दिया है। उनके स्थान पर IPS आयुष विक्रम सिंह को मेरठ भेजा है। मूल रूप से गाजियाबाद निवासी आयुष विक्रम सिंह अब मेरठ में एसपी सिटी का पद संभालेंगे। पीयूष सिंह को सुल्तानपुर पीटीएस भेजा गया है। IPS आयुष विक्रम सिंह अभी तक मुजफ्फरनगर में डीएसपी के पद पर तैनात थे।