नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर का जावर

in #news2 years ago

कांग्रेस IMG-20220515-WA0159.jpgके वरिष्ठ नेता व समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह इंजीनियर का भारतीय जनता पार्टी में आने पर व जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष जय सिंह जी ठाकुर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया वही नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह इंजीनियर का साफा पहनाकर , माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया । वहीं जगह-जगह नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह जी इंजीनियर व जिला पंचायत सदस्य जशरथ सिंह मेवाडा का स्वागत किया गया वहीं पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अजमेरा व युवा नेता तेज सिंह कप्तान की दुकान पर भव्य स्वागत किया गया वहीं हरीश शर्मा, विक्रम सिंह कप्तान के नेतृत्व में भी सोसाइटी में भव्य स्वागत किया गया । वही जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप लोगों ने जो मेरा स्वागत और सम्मान किया है उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को हम सबको मिलकर जन-जन तक पहुंचाना है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा जो योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है जनता पार्टी के द्वारा जो राष्ट्र की सेवा की जा रही है उससे प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी में आया हूं भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह जी चौहान ने जो मुझे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में चुना है जो राज्य मंत्री का दर्जा दिया है जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा व आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री प्राप्त हो इस लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष संजय अजमेरा, श्री जय सिंह जी ठाकुर , विक्रम सिंह जी कप्तान, हरीश शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर ,शिवम सोनी ,दयाराम परिहार, राजू भावसार, बंटी राठौर ,कृपाल सिंह जी बच्ची सेठ, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, तेज सिंह कप्तान, देवेंद्र सिंह ठाकुर, सुनील लोधी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व एल्डरमैन तहसीग गुड्डू ,धीरेंद्र पटेल ,विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ठाकुर पिंटू , पार्षद गुलाब सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तेज सिंह भाटी, जय सिंह जी ठाकुर लेन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम भाई, नरेंद्र कैप्टन , अभिषेक शर्मा, भरत सिंह ठाकुर, चेतन सिंह ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।