गोल्ड मैडलिस्ट का रूबी कुन्नर ने किया अभिनंदन

खेलFB_IMG_1655196542234.jpg इंडिया की जूडो प्रतियोगिता मेँ गोल्ड मैडल जीतने वाले लविश सहारण का आज पदमपुर मेँ कई स्थानों पर सम्मान किया गया। कांग्रेस नेता रूबी कुन्नर ने भी अपने संस्थान पर लविश सहारण का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय नागरिक और लविश के पिता पूर्व पार्षद दलीप सहारण भी थे। जिस स्कूल मेँ लविश पढ़ता है, उस स्कूल संचालक की ओर से भी लविश सहारण का स्वागत अभिनंदन किया गया।
ज्ञात रहे कि पूर्व पार्षद दंपती दलीप सहारण के पुत्र लविश ने हरियाणा मेँ चल रहे खेलो इंडिया मेँ गोल्ड मैडल जीता है। लविश ने जूडो प्रतियोगिता के बिलो 73 किलोग्राम वर्ग मेँ गोल्ड मैडल जीता है। उनके अनुसार राजस्थान को ये एक ही गोल्ड मैडल मिला है।

Sort:  

Good

प्रोफाइल फोटो लगाये