आदर्श नगर पार्क मेँ कोविड वैक्सीन कैंप

FB_IMG_1655715131236.jpgश्रीगंगानगर। आदर्श नगर पार्क मेँ कोविड वैक्सीन लगाने के लिये शिविर लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग का नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी वैक्सीन लगा रहे हैं। स्टाफ ने बताया कि 12 साल से लेकर सभी उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बुस्टर डोज़ केवल 60 प्लस उम्र के व्यक्तियों के लगाई गई। वैक्सीन लगाने का काम दोपहर एक बजे तक होगा। फिलहाल 50 डोज़ लाई गई है। जरूरत पड़ी तो और डोज़ मँगवाने का भी प्रबंध है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीतिका सहित कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन के लिये प्रेरित कर रहीं थीं।

Sort:  

Good coverage