सूर्यकुमार ने मोहम्मद रिजवान का तोड़ा रिकॉर्ड, एक साल में बना डाले सबसे ज्यादा टी20I रन
सूर्यकुमार ने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए इस साल टी20 की 25 पारियों में 41.28 की औसत से 867 रन बनाए हैं। इसमें सूर्यकुमार का एक शतक भी शामिल है। वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने इस साल टी20 की 19 पारियों में 825 रन बनाएं हैं।
Jagran News
Publish:Thu, 27 Oct 2022 07:58 PM (IST)
Updated:Thu, 27 Oct 2022 11:04 PM (IST)
T20 WC: सूर्यकुमार ने मोहम्मद रिजवान का तोड़ा रिकॉर्ड, एक साल में बना डाले सबसे ज्यादा टी20I रन
T20 WC: सूर्यकुमार ने मोहम्मद रिजवान का तोड़ा रिकॉर्ड, एक साल में बना डाले सबसे ज्यादा टी20I रन
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20 मैचों में रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार ने 25 बॉल पर नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली। इसकी बदौलत सूर्यकुमार यादव ने रिजवान को पछाड़ दिया है। हालांकि दोनों के बीच आगे निकले की होड़ मची हुई है।
सूर्यकुमार ने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए इस साल टी20 की 25 पारियों में 41.28 की औसत से 867 रन बनाए हैं। इसमें सूर्यकुमार का एक शतक भी शामिल है। वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने इस साल टी20 की 19 पारियों में 51.56 की औसत से 825 रन बनाएं हैं। सिकंदर रजा ने सबको चौंकाया
टीम इंडिया के लिए शानदार बैटिंग कर रहे सूर्यकुमार आईसीसी की अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं मोहम्मद रिजवान टॉप पर काबिज हैं। दोनों के 21 प्वाइंट का फर्क है। दूसरे नबंर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे हैं।