भ्रष्टाचार की फ़ाइल निकाल LG ने ADM को निलंबित करने के दिये आदेश

in #new2 years ago

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2022 : दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के लिए उपराज्यपाल महोदय का आभार जताया है। प्रवक्ता कपूर ने बताया कि दिल्ली में 2020 के अंत में एक ADM ने जिन्दपुर फोरेस्ट विभाग की कई करोड़ों रूपए मूल्य की जमीन नकली कागज़ों के आधार पर एक प्राइवेट आदमी को सौंप दी।

IMG_20220715_222151.jpg

इस मामले की उच्चस्तरीय शिकायत हुई। अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा की कमेटी की जांच के आर्डर कर शिकायत को दबा दिया। सम्बंधित विभाग अधिकारी ADM पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे मामला संदिग्ध बन गया।अब लगभग डेढ़ साल बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई कर सम्बंधित ADM को निलंबित कर उचित जांच के आदेश दिये हैं। प्रवक्ता कपूर ने कहा कि दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने डेढ़ साल तक मामला क्यों दबाया ... क्या इसमें कोई मंत्री या विधायक भी जुड़ा है ?

Sort:  

Good news