नवागत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

in #newlast month

1000197736.jpg

डिंडौरी जिले के नवागत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कलेक्टर श्री हर्ष सिंह प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
पदभार ग्रहण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

1000197737.jpg