CWG 2022: बजरंग पूनिया का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण

in #new2 years ago

IMG_20220806_085332.jpg

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में कनेडियन पहलवान लचलान को 9-2 से शिकस्त दी। कुश्ती का मुकाबला छह मिनट का होता है, लेकिन बजरंग ने इन खेलों में शुक्रवार को अपने पहले तीन मुकाबले दो मिनट के अंदर जीते। यानी जितने मिनट में एक कुश्ती मैच होता है, उतने में बजरंग ने अपने पहले तीन मैच जीत लिए थे।

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐