दु:खद समाचार- देश के पूर्व रक्षामंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव "नेताजी" का निधन

in #netaji2 years ago

गुरूग्राम/दिल्ली। 10 अक्टूबर 2022।
images (26).jpg
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुड़गांव में निधन हो गया है।
मुलायम सिंह यादव "नेताजी" का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे उन्होंने आखिरी सांसें लीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा, मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे।
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सैफई ले जाया जाएगा।
वह बीते कई दिनों से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को मेदांता अस्पताल ने बताया था कि मुलायम सिंह यादव की सेहत नाज़ुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।
बीते कुछ दिनों में कई वरिष्ठ नेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुँचते रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। वह अपने पांच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बड़े थे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव इनके चचेरे भाई हैं।
अश्रुपूर्ण भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

Sort:  

Aapki sabhi news ko like kardiya hain

सर मेने आपकी सभी खबरे लाइक कर दी जी

Plz like my news sir

Sir, मेरी खबर पर भी वोट कर दीजिएगा

Sir please like 🙏🙏🙏🙏