निर्माण कार्यो में लापरवाही, भ्रष्टाचार चरम पर

in #negligence-in2 years ago

001.jpeg

  • खिन्हा रिपटा चौराहे से मल्ठार पहुॅच मार्ग में पुल पुलियों एवं घाट वाल का घटिया निर्माण

मंडला. जिले में शासकीय राशि का दुरूपयोग आम बात हो गई है। चाहे पंचायत के निर्माण कार्य हो या मार्ग निर्माण कार्य के साथ अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित कार्य हो। इन सब में शासकीय राशि का बंदरबाट संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि करने से चूकते नहीं है। जिसके कारण निर्माण कार्य लापरवाही के साथ भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाते है। जिससे किए गए निर्माण कार्य की उम्र लंबी नहीं रहती है। यदि निर्माण किए गए कार्य की सूक्ष्मता से जांच की जाए तो इसमें लिप्त भ्रष्टाचार उजागर हो सकते है, लेकिन शासन, प्रशासन मूक दर्शक बनकर सब कुछ देखता ही रहता है। जिससे आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जानकारी अनुसार निवास मंडला मुख्य मार्ग से डाला मल्ठार पहुॅच मार्ग में पुलों का निर्माण एवं घाटों में घाट वाल का निर्माण किया जा रहा है। इस किए जा रहे निर्माण कार्य में लोहे की सरिया का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसमेसं सीधे 40 एमएम गिट्टी, 20 गिट्टी का चूरा मिक्चर करके मिट्टी वाली डस्ट से निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में रेत का उपयोग नही किया जा रहा है। जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे है।

  • रेत का नहीं हो रहा उपयोग :

002.jpeg
बता दे कि यदि इस निर्माण कार्य को कोई जिम्मेदार देखने पहुंचता है तो उन्हें दिखाने के लिए बारिक गिट्टि की जगह एक ट्राली रेत रख दी जाती है। जिससे निरीक्षण करने वालो को बताया जाता है कि निर्माण कार्य में सभी मानक अनुसार निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अपनी आंखे बंद करके निर्माण कार्यो की जांच करते है। जैसे की उन्हें कुछ मामूल ही नहीं। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि चल रहे निर्माण कार्य में रेत का उपयोग नही किया जा रहा है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता कैसे अच्छी होगी, यह तो आगे समय ही बताएगा। वहीं निर्माण कार्य में पर्याप्त तराई नहीं की जा रही है।

  • की जा रही मनमानी :
    बताया गया कि पुलियों में मरम्मत के नाम पर लीपा पोती की जा रही है। इस्टीमेट के आधार पर कोई भी निर्माण नही किया जा रहा है। पुलियों में नींव की खुदाई भी स्टीमेंट के आधार पर नही की गई है। लम्बाई, चौडाई, गहराई और ऊंचाई का भी ध्यान नहीं रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया है कि ठेकेदार द्वारा रातो रात काम करके चले जा रहे है। जिससे गुणवत्ता हीन निर्माण हो रहा है। जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे जिले भर में होने वाले शासकीय निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।