गांजा तस्करी करते तस्कर पुलिस को देखकर गांजा फेंककर भागा

in #ndps2 years ago

IMG-20220903-WA0006.jpgkamal Chouhan
राजगढ़ (मध्य प्रदेश):- आपको बता दें कि राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी (आईपीएस) द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु लगातार कई अभियान चलाए जा रहे है। तथा उक्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया।
उसी तारतम्य में दिनांक 02 सितंबर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मोकमपुरा गांव का कालूसिंह सोंधिया, मोकमपुरा जोड़ पर गांजे के दो पैकेट लेकर बैठा है। सूचना को थाना प्रभारी भोजपुर प्रभात गौर द्वारा बड़ी गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं तुरंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसडीओपी खिलचीपुर आनंद राय के नेतृत्व एवं सहायक उपनिरीक्षक मनोहरसिंह ठाकुर, के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर रवाना की जो मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची तो आरोपी कालू सिंह सोंधिया, निवासी मोकमपुरा का पुलिस को देखकर हाथ में दो प्लास्टिक की कट्टी लेकर भागने लगा आडा-टेडा भागते समय एक प्लास्टिक की कट्टी एवं ऊपर की जेब से एक कागज- सा वही गिर गया जिसे वह वहीं छोड़ भागा। जिसे चारों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ने का भरपूर प्रयास किया। जो मक्का की फसल का फायदा लेकर भागने में सफल रहा।
बाद समक्ष पंचानो के घटनास्थल पर जाकर प्लास्टिक की कट्टी को खोलकर देखा तो उसमें नीली थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिसे तोल कर देखा तो 3 किलो 200 ग्राम कीमती कुल ₹32,000/- रूपये होना पाया गया । कागज को उठाकर देखा तो कालू सोंधिया, निवासी मोकमपुरा का मूल आधार कार्ड होना पाया गया। उक्त समस्त सामग्री को समक्ष पंचांन विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। संपूर्ण कार्यवाही से आरोपी का कृत्य 8/20 एनडीपीएस का पाया जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 397/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भोजपुर प्रभात गौर, सहायक उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक महेश जटिया, आरक्षक गिर्राज, आरक्षक अनार, महिला आरक्षक पूजा, सैनिक राजेंद्र की विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रही।