Sp समेत छह पुलिसकर्मियों का हत्यारा गिरफ्तार

in #naxal2 years ago

IMG_20220709_120343.jpg

झारखंड में नक्सल आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात नक्सली कमांडर नंदलाल मांझी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने उस पर 25 लाख रुपए का इनाम रखा था।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि नक्सली नंदलाल मांझी को खुखरा थाना क्षेत्र के कोडाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया। वह दुमका और गिरिडीह जिले में सक्रिय था और माओवादियों की स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य था। रेणु ने बताया कि नंदलाल पर दुमका के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह बलिहार और छह चुनाव कर्मियों की धमाका कर हत्या करने का भी आरोप है। झारखंड पुलिस कई सालों से मांझी की तलाश कर रही थी।