श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह आज निजी यात्रा पर पधारे नवलगढ़

in #nawalgarh2 years ago

नवलगढ़ - उत्तरप्रदेश सरकार में श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह आज निजी यात्रा पर वासुदेव बगड़िया हवेली नवलगढ़ पधारे। इस अवसर पर बगड़िया परिवार के युवा व्यवसायी मनीष बगड़िया ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया। साथ ही भाजपा जिलामहामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने नगरदेवता रामदेव जी का चित्र भेंट करके स्वागत अभिनन्दन किया। परिवारजनों से चर्चा करते हुए उन्होंने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया राजस्थान से उनका गहरा लगाव रहा है। जनसंघ संस्थापक सदस्य स्व सुन्दर सिंह भंडारी उनके राजनीतिक गुरु रहे है। उनके साथ युवावस्था में खूब काम करने का सौभाग्य मिला और आज जब उनके सँजोये सपने को पूरे भारत में पूरा होता देख रहे हैं तो गर्व का अनुभव होता है। साथ ही शेखावाटी के बारे में उन्होंने कहा यह वीरों और भामाशाहों की भूमि है। यहां आकर खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूँ। परिवारजनों सहित दीपक सोती, आशुतोष मिश्रा, गिरधारी शर्मा, राकेश सैनी आदि मौजूद रहे।IMG-20220522-WA0025.jpg

Sort:  

good work 👍

👌