अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की हालत नाजुक

नवाबगंज, उन्नाव। लखनऊ कानपुर राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार चालक सहित चार साल का बच्चा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां बच्चे की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार असोहा विकासखण्ड के महिपतखेड़ा गांव निवासी अभिषेक अपने भांजे अभिषेक पुत्र स्व मुकेश 4 वर्ष को बाइक से लेकर नवाबगंज आ रहा था। तभी टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकरा गई और मामा भांजे दोनो घायल हो गये। जिन्हें एम्बुलेंस से नवाबगंज स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहां बच्चे की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। मामा ने बताया पिता की मृत्यु के बाद वह हमारे पास रहकर पढ़ाई करता है।