स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन

in #national2 years ago

14_08_2022-draupadi_murmu1_22979516.jpg
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क के साथ ही दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से किया जाएगा। इसे पहले हिंदी में और इसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। कहा गया है कि दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में इसके प्रसारण के बाद क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.