अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को 6 बार तोड़ चुका है ये शख्स, अब पड़ गया है नाम 'हैमर हैंड'

in #national2 years ago

broke-his-own-world-record-6-times-the-name-of-hammer-hands-is-known_730X365.jpg

भोपास। जज्बे और जिद के साथ इंसान कई बार ऐसे कारनामे कर जाता है जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होता है। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत, लगन, प्रैक्टिस, जज्बे और डेडिकेशन की ज़रूरत होती है। इस की तैयारी के लिए किसी भी इंसान को सालों लग जाते हैं। लगन और मेहनत के इस काम के लिए थोड़ी सनक भी ज़रूरी होती ही है। क्योंकि एक ही काम को बार-बार करने की हिम्मत सबके पास नहीं होती। लोग एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर दोबारा उसे तोड़ने के लिए सोच भी नहीं पाते। पर एक शख्स ने अपनी ही रिकॉर्ड 6 बार तोड़ा है।

जर्मनी में रहने वाले मार्शल आर्टिस्ट मोहम्मद काहरीमनोविक ने 1 मिनट के अंदर 148 नारियल फोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। हैरान करने वाली बात यह है, कि उन्होंने अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को छठीं बार तोड़ा है। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ये रिकॉर्ड इटली के मिलान में हो रहे एक शो के दौरान बनाया गया।

अपने ही रिकॉर्ड को 6 बार तोड़ा

पेशे से मार्शल आर्टिस्ट मोहम्मद काहरीमनोविक ने 1 मिनट में 148 नारियल फोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में सभी नारियल को एक बार में एक हाथ से ही फोड़ना था। जिसे मोहम्मद काहरीमनोविक ने बखूबी निभाया। जिस के बाद मोहम्मद काहरीमनोविक ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

हैमर हैंड्स के नाम से मशहूर हैं रिकॉर्ड होल्डर

मार्शल आर्टिस्ट मोहम्मद काहरीमनोविक इटली के टीवी सीरीज़ ‘लो शो देई रिकॉर्ड’ के मिलान सेट पर छठी बार इस रिकॉर्ड को अपने खाते में डालने में सफल हुए हैं। प्रतियोगियों को रिकॉर्ड बनाने के लिए बारी-बारी से हाथों का उपयोग करने की इजाजत थी, और काहरीमनोविक 1 मिनट के अंदर 148 नारियल फोड़कर 6 बार यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मोहम्मद काहरीमनोविक को लोग हैमर हैंड्स के नाम से जानते और पहचानते हैं।