22 जून से चली आ रही नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को किया स्थगित प्रदेश अध्यक्षनरेश शास्त्री

in #nareshsasnigam2 years ago (edited)

प्रदेश में 2 दिन से चली आ रही नगर निगम , नगर पालिका और अग्निशमन के तीसरी और चौथी श्रेणी के कर्मचारियों की हड़ताल 22 जून तक स्थगित कर दी गई है। रोहतक नगर निगम में राज्य स्तरीय स्टेट कमेटी ने प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के कारण लगी आचार संहिता के चलते फैसला लिया है। नरेश शास्त्री प्रदेश प्रधान नगर पालिका ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए यह बात कही है । उन्होंने चेतावनी दी है कि कल काम पर लौटने वाले कर्मचारियों को निगम , नगर पालिका या अग्निशमन का कोई भी अधिकारी रोकने की कोशिश करेगा तो उसका नगरपालिका संग विरोध करेगा । उन्होंने कहा की काफी दिनों से उनकी लंबित मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
नगर निगम रोहतक के कार्यालय में आयोजित नगर पालिका संघ के प्रदेश प्रधान नरेश शास्त्री ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में स्थानीय निकायों के होने वाले चुनाव के चलते लगी हुई आचार संहिता को देखते हुए सभी कर्मचारियों की हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है लेकिन उनकी काफी दिनों से पड़ी लंबित मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने बताया कि उनकी मांगो में कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार में लेने का विरोध करना , कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाना, पुरानी पेंशन बहाल करवाना और इन विभागों से ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करवाना मुख्य हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार में लेकर पूरी उम्र कच्चा रखना चाहती है जो नगरपालिका संघ किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया की नगर निगम, नगर पालिका और अग्निशमन विभाग से ठेकेदारी प्रथा को तुरंत समाप्त करें ।उन्होंने कहा कि 22 जून तक कर्मचारियों की हड़ताल तो स्थगित रहेगी लेकिन वह कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए अन्य माध्यम से सरकार को याद दिलाते रहेंगे । 22 जून के बाद प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाकर उसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा । IMG-20220524-WA0020.jpgइस बैठक का संचालन संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा ने किया बैठक में अन्य के अलावा वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया, उप कोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी, अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह सिन्द, उप महासचिव शिवचरण व सुनील चिंडालिया, नगर निगम रोहतक इकाई के प्रधान संजय बिड़लान, सचिव सरवन बोहत सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।