विभागीय अधिकारी आखिर क्यों नही कर रहें अवैध स्कूलों पर कार्यवाही

in #narendra2 years ago

सैकड़ो अवैध स्कूल शिक्षा विभाग का लगा रहे पलीता

चित्रकूट। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शासन और प्रशासन भले गंभीर है पर शिक्षा विभाग की उदासीनता से जिले में सैकड़ो अवैध विद्यालय संचालित हो रहे हैं। हर साल अधिकारी नोटिस देकर गीदड़भभकी तो देते हैं, चढ़ावा चढ़ने के बाद फिर बात जस की तस हो जाती है। इससे शिक्षा का स्तर तेेजी से गिर रहा है। तमाम अयोग्य लोग शिक्षा को बेच रहे हैं। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। जिले में लगभग 1300 से अधिक सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा करीब सैकड़ो मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से मनमाने ढंग से अवैध स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। सभी ब्लॉकों में करीब एक सैकड़ा से अधिक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बेरोकटोक चल रहे हैं। शिक्षा विभाग की ढिलाई से इन स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अप्रैल एवं जुलाई में शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाता है और स्कूलों को बंद कराया जाता है लेकिन चंद दिनों बाद उक्त स्कूलों में एडमिशन की प्रकिया शुरू हो जाती है। पूर्व के तरह विद्यालय फिर से संचालित होने लगते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि शिक्षा अधिकारियों की बिना मान्यता वाले विद्यालयों पर मेहरबानी है। ये स्कूल अभिभावकों को अपने जाल में फंसाकर उनका आर्थिक दोहन कर रहे हैं। साथ ही बच्चों का भविष्य भी बर्बाद कर रहे हैं। कौन स्कूल मान्यता प्राप्त है, इसका पता करना अभिभावकों के लिए मुश्किल है।

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐