सरकारी निकली जमीन कॉलोनाइजर ने बेचे प्लॉट, सीमाकंन हुआ तो शिकायत हुई नैनपुर:-जिला मंडला

in #nainpurlast year

नैनपुर:- नैनपुर के सिविल लाइन वार्ड क्रमांक दो में कॉलोनाइजर से खरीदे गये प्लाट के सीमांकन में बड़ा खुलासा हुआ है। डिजीटल मशीन के द्वारा किये गये सीमांकन में प्लाट की जमीन सरकारी निकली है। यहां आरोप है कि कालोनाइजरो ने निजी भूमि से सटी सरकारी जमीन की भी प्लाटिंग कर दी है। जिससे अब यह स्थिति बन रही है। जमीन क्रेता अब कालोनाइजरो से अपनी जमीन मांग रहे है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन वार्ड 2 में कालोनाइजरों ने जमीन बेची थी। यहां मेनुअल सीमांकन में क्रेता संतुष्ट नहीं हो रहे थे। जिससे उन्होने इसकी शिकायत नैनपुर से लेकर ग्वालियर आयुक्त तक की। जिसके बाद डिजीटल मशीन से इसका सीमांकन हुआ है। जिसमें अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि यहां पर शासकीय भूमि को कालोनाइजरो ने अनेक लोगों को प्लाट बना कर विकय कर दिया है। सीमांकन के बाद उपरोक्त भूमि के क्रेता विक्रेता की नींद उड़ गई है। बताया गया है कि शासकीय भूमि श्मशान एवं अभियोजन अधिकारी के नाम पर दर्ज है। अभियोजन अधिकारी के नाम की शासकीय भूमि पर एक निजी भूमि मालिक की 3660 वर्ग फुट भूमि सीमा में आ गई है। जो उन्होंने कालोनाइजर से क्रय की है। अन्य भूमिस्वामी के प्लाट भी शासकीय भूमि में गये है। जिनकी रजिस्ट्री पूर्व में पटवारी एवं कालोनाइजर के द्वारा की गयी है।
IMG_20230727_131118.jpg