ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां भर कर चला रहे ऑटो नैनपुर:-जिला मंडला

in #nainpurlast year

नैनपुर:- नगर से लेकर आसपास ग्रामीण अंचलों में ऑटो वाहन की बहुतायत संख्या हो चली है। जिनमें क्षमता से अधिक की सवारियां ढोई जा रही हैं। बरसात के इस मौसम में जहां सड़को में हादसों का अंदेशा बना रहता है। नैनपुर नगर से रोजाना आस पास के ग्रामीण अंचलों तक आना जाना करने वालो की संख्या हजारों में है। ग्रामीण हलकों के रहवासियों का रोजमर्रा के जीवन यापन के साथ नैनपुर से नाता जुड़ा हुआ है। हजारों की तादात में लोग रोजाना नैनपुर नगर तक आवाजाही करते हैं। जिनके आवागमन का सहारा ये ऑटो वाहन ही हैं। वाहन चालक कमाई की चाहत में आम लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई एक ऑटो वाहन को देखकर को उनमें बैठी सवारियों पर ही तरस आ जाता है। इस तरह के असुरक्षित यातायात पर लगाम लगाने की कोई कोशिशें भी नहीं की जा रही हैं। जबकि ग्रामीण हलकों में दुर्घटनाओं की शिकायतें आती रहती हैं। सवारियों का कहना है कि हमारी मजबूरी है। साधन न मिल पाने के कारण सभी इस तरह की यात्रा करने मजबूर हैं। जब कोई हादसा हो जाता है तो शासन-प्रशासन के पास लकीर पीटने के अलावा कोई काम नही बचता है। कई एक ऑटो वाहन जर्जर और यातायात के नियमो में फिट भी नहीं बैठते हैं। सड़कों पर इन्हें सवारियां ढोते देखा जा सकता है। नैनपुर नगर में जगह जगह ऑटो स्टैंड बन गए हैं। अपने अपने क्षेत्रों में जाने के लिए इनके निर्धारित अड्डे हैं। जहां से ये सवारियां भरकर अपने गंतव्य तक जाते हैं। गाँझि केरेगांव समनापुर धतूरा अलीपुर मक्के डिटौरी पाठासीहोरा पिंडरई धनोरा अतरिया सालीवाड़ा सरां रैवाड़ा के आलवा सिवनी जिले के दर्जनों ग्रामों का सफर आम राहगीर इन्ही ऑटो में तय करते हैं। जो इनके लिए एक सुलभ साधन भी कहे जा सकते हैं। असुरक्षित यातायात और ओव्हर लोड सवारियों से हादसों का अंदेशा बना रहता है।
IMG_20230730_131301.jpg