भव्य स्वागत किया गया नरेंद्र सिंह तोमर का...

in #nainpurlast year

नैनपुर:- प्रदेश अब चुनाव मोड पर आ गया है और केन्द्र कृषि मंत्री प्रदेश चुनाव समिति संयोजक नरेंद्र तोमर जी का भोपाल आगमन पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने भव्य स्वागत किया भारतीय जनता पाटी प्रदेश कार्यालय भोपाल में रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों स्वागत किया। नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण विकास मंत्री हैं ,मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की घोषणा होने में अब बहुत ज्याद समय शेष नहीं बचा है। इस परिस्थिति में प्रदेश में सियासी तालमेल को देखते हुए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। जिसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र से प्राप्त हुई। पांच राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने आदेश जारी कर दिए है जिसमें मध्यप्रदेश में 6 जनवरी 2024 को विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। आपने कहा किसान मोर्चे की अहम जबाबदारी है जिसका मोर्चा बखूबी निभाई।
IMG_20230718_092535.jpg