सीसीटीवी कैमरों से होगी झांसी की निगरानी : नगर आयुक्त

in #nagarlast year

20191227_023937.jpg

झांसी। झांसी को सेफ सिटी बनाने के लिए अब पुलिस और व्यापारियों द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। इसके बाद शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी हो सकेगी। साथ ही हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में भी पुलिस को मदद मिलेगी। झांसी में स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह पर अभी करीब सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये सभी कैमरे नगर निगम में बने आईसीसीसी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने भी खुद कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। मानिक चौक, सराफा बाजार, बड़ाबाजार, सीपरी बाजार, सिविल लाइन, सदर बाजार समेत कई जगहों पर व्यापारियों द्वारा भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। शासन ने प्रदेश के 17 शहरों को सेफ सिटी बनाने का निर्णय लिया है। इसमें झांसी भी शामिल है। सेफ सिटी बनाने की पीछे सरकार की मंशा है कि शहरों को अपराधमुक्त बनाया जाए। ऐसे में अब नगर निगम ने पुलिस प्रशासन से शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी मांग ली है। इन्हें आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। फिर शहर पर निगरानी का दायरा बढ़ जाएगा। चप्पे-चप्पे की निगरानी हो सकेगी। वहीं, झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने शहर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। मानिक चौक, सराफा बाजार समेत कई क्षेत्रों में व्यापारियों ने भी कैमरे लगवाए हैं। इन सभी की जानकारी पुलिस से मांगी गई है। बाद में सभी कैमरे आईसीसीसी से जोड़े जाएंगे।

Sort:  

Good thinking

Thanx...